फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Injured lecturer dies during treatment

Mau News: घायल लेक्चरर की इलाज के दौरान मौत

Sat, 17 Feb 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Injured lecturer dies during treatment
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी पिपराइच में लेक्चरर के पद पर तैनात थे। बीते 28 दिसंबर को गोरखपुर से पिपराइच जाते वक्त सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसका इलाज लखनऊ स्थित सहारा अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान डेढ़ महीने बाद शनिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अमिला नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी विकास गुप्ता (34) पुत्र रामनारायण गुप्ता गोरखपुर के पिपराइच को-ऑपरेटिव इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर पद पर तैनात थे। बीते 28 दिसंबर को बाइक से गोरखपुर से पिपराइच जाते समय घने कोहरे में रोडवेज की बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विकास को परिजनों ने इलाज हेतु लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लगभग डेढ़ महीने बाद घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक का सलेक्शन मध्य प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था। कुछ दिनों बाद मृतक को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से फिजिक्स से पीएचडी की उपाधि मिलने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed