फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Information given about the benefits of natural medicine

प्राकृतिक चिकित्सा से होने वाले लाभ के बारे में दी जानकारी

Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Information given about the benefits of natural medicine
मऊ। नगर के कासिमपुर स्थित योग वैलनेस सेंटर राजकीय यूनानी चिकित्सालय में तृतीय राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव ने विभिन्न बीमारियों तथा उसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जयराम यादव ने प्राकृतिक चिकित्सा के दस सिद्धांतों तथा आधारभूत पंच तत्वों जैसे पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश पर आधारित दवारहित, निरापद, सस्ती, टिकाऊ, सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त कराने वाली चिकित्सा पद्धति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं योग प्रशिक्षक विश्वा गुप्ता ने कहा कि सूर्योपासना (छठ पर्व) और उपवास (आकाश तत्व पर आधारित) एक प्रकार की प्राकृतिक चिकित्सा है। वहीं सहायक योग प्रशिक्षक राजन विश्वकर्मा ने कहा कि आधुनिक प्राकृतिक चिकित्सा के जनक जॉन बेनेडिक्ट लस्ट और डॉ. दिनशॉ के मेहता थे जिन्होंने महात्मा गांधी जी के साथ मिलकर पुणे में 18 नवंबर 1945 को ऑल इंडिया नेचर क्योर हॉस्पिटल की स्थापना की। इसलिये आयुष मंत्रालय द्वारा 18 नवंबर को प्रति वर्ष प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed