{"_id":"8c086a42ec16ca4be297a190f4c7de33","slug":"influx-of-people-laying-at-the-tomb-to-offer-sheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजार पर चादर चढ़ाने वालों का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजार पर चादर चढ़ाने वालों का लगा रहा तांता
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के उंदुरा में स्थित दो प्रसिद्ध सूफी संतों की मजार पर लगने वाला दो दिवसीय सालाना उर्स बुधवार से प्रारंभ हो गया। जिसमें शाह मोहम्मद मोइनुद्दीन का 67वां और शाह मोहम्मद मुख्तार अहमद का 29वां उर्स मनाया जा रहा है। इस उर्स में देश के कोने-कोने से जाइरीनों का हुजूम उमड़ता है।
इसमें शिरकत करने के लिए मंगलवार की देर रात तक जाइरीनों का आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने मजार पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगी।
मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर स्थित उंदुरा पर दो सूफी संतों शाह मोहम्मद मोइनुद्दीन व शाह मोहम्मद मुख्तार अहमद की मजार है। जहां हर साल ईद के 20वें दिन दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मेला भी लगता है जिसमें देश के हर जगह से लोग आते हैं। वैसे लोगों का मानना है कि इस मजार पर हर मन्नतें पूरी होती हैं।