फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Infection

संक्रमण के बाद भी यात्रा से परहेज नहीं

Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Infection
मऊ। दो माह बाद एक जून से रेलवे पहले चरण में 100 जोड़ी ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। लॉकडाउन के दौरान जिले में पहली ट्रेन तीन जून को गुजरेगी, लेकिन इसके लिए अभी से बुकिंग फुल हो चुकी है। अधिकांश यात्रियों ने पहले ही ऑनलाइन से एसी कोच में बुकिंग करा लिया। 22 मई से शुरू हुए आरक्षण प्रक्रिया का परिणाम रहा कि आठ दिनों में स्टेशन के आरक्षण केंद्र से महज 126 टिकट बिके, जबकि शेष टिकट ऑन लाइन बुक किए गए । ऐसे में देखा जाए तो संक्रमण के बाद भी यात्रा से लोग परहेज नहीं कर रहे। एक जून से 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरु किया जा रहा। इस दौरान तीन जोड़ी ट्रेनें मऊ स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसमें में ताप्ती गंगा, सरयु यमुना एक्सप्रेस शामिल है। इन ट्रेनों के लोगों द्वारा आरक्षण भी कराना शुरू किया जा चुका है। मऊ जंक्शन के मुख्य आरक्षण अधीक्षक नूर आलम ने बताया कि 22 मई से आरक्षण केंद्र खुलने पर अब तक अलग अलग ट्रेनों के लिए 126 लोगों ने विंडो टिकट कराया है।इसमें 70 फीसदी टिकट ताप्ती गंगा एक्सप्रेस तथा सरयु यमुना एक्सप्रेस में है। इसके अलावा मऊ से कई लोगों ने वाराणसी से गुजरने वाली महानगरी, शिवगंगा ट्रेनों में टिकट कराया है। रेलवे सूत्रों की माने तो एक जून से शुरू हो रही ट्रेनों में जिले से सीधे दिल्ली तथा लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में जयनगर से अमृतसर तक जाने वाली सरयु यमुना एक्सप्रेस को इसका विकल्प मान रहे है। परिणाम यह है कि ताप्ती गंगा में वेटिंग तो ताप्ती गंगा में आरएसी की स्थिति बनी हुई है। पीआरओ महेश कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के संबंध में भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए जरूरी दिशानिदर्व्ेश जारी किया है जिसमें यात्रियों को अपना खाना और लिनेन चादर खुद लेकर जाना है। वहीं यात्रियों को ट्रेन रवाना होने से पहले 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। जहां स्टेशन पर रेलवे की टीम द्वारा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।कोई लक्षण न मिलने पर यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। रेल यात्रियों के लिए आरोग्य सेतू ऐप इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। यात्रियों को फेस कवर के साथ समाजिक दूरी का पालन करना होगा। आरएसी एवं प्रतीक्षा सूची के टिकट यात्री बिना टिकट कंफर्म हुए यात्रा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed