फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Infection can be eradicated only by awareness

जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है संक्रमण

Tue, 10 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Infection can be eradicated only by awareness
डा.वकील अली। वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बीते कई दिनों से शून्य है, लेकिन इसे जड़ से समाप्त करना ही हमारा उद्देश्य है। यह विचार स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों का है। उनका कहना है कि सभी लाभार्थी जो टीकाकरण की श्रेणी में आते है, उन्हें टीकाकरण कराना चाहिए। जिससे इस संक्रमण को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। वर्तमान में जिले में 17 वर्ष से कम उम्र के दो वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने अब पांच से 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण भी शुरू करने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा से हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल है। उन्हें इस बात संतोष है कि इस उम्र के उनके बच्चे भी संक्रमण से मुक्त हो सकेेंगे। हालांकि शासन का इस संबंध में कोई लिखित आदेश नही आया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तैयारी कर चुका है। आदेश मिलते ही टीकाकरण का श्रुभारंभ करा दिया जाएगा। अधिकारियों ने अपील की है कि जो लाभार्थी अभी टीकाकरण के श्रेणी में आ रहे है और वह किन्ही कारणों से टीकाकरण नहीं करा सकें है तो वह अवश्य ही केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। डॉ.एसएन दुबे सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण कराना चाहिए, यह संक्रमण से बचाव करता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि संक्रमण से बचाव को लेकर हर वर्ग के लाभार्थी जो कि टीकाकरण की श्रेणी में आते हैं, वह केंद्रों पर पहुंचकर जरुर टीकाकरण कराए। डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली ने कहा कि सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। केंद्र सरकार द्वारा जारी टीकाकरण के तहत अब पांच से बारह वर्ष के बच्चों का टीकाकरण सकारात्मक कदम है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.श्रीप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण को लेकर जागरूक होने की जरुरत है, पहली, दूसरी लहर में जिन्होंने टीकाकरण कराया, वह संक्रमण से सुरक्षित थे।

डा.प्रकाश अग्रवाल। वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

डा.प्रकाश अग्रवाल। वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

डा.बी के यादव।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

डा.बी के यादव।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

डा.एस एन दूबे।सीएमओ।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो

डा.एस एन दूबे।सीएमओ।वैक्सिनेशन की खबर में प्रतिक्रिया की फोटो- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed