{"_id":"6a47fe4aeefca52413038d32","slug":"indias-army-is-the-bravest-in-the-world-dharmendra-yadav-mau-news-c-295-1-mau1001-148012-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है : धर्मेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है : धर्मेंद्र यादव
विज्ञापन
घोसी के बीबीपुर में ब्रिगेडियर अमर शहीद महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का 78 वें शहादत दि
भारत-पाक युद्ध के दौरान 3 जुलाई 1948 को बलिदान हुए पहले ब्रिगेडियर, महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर उस्मान का 78वां बलिदान दिवस शुक्रवार की शाम घोसी तहसील क्षेत्र के बीबीपुर गांव में उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया।
इसमें सैकड़ों लोगों ने ब्रिगेडियर उस्मान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और जनप्रतिनिधियों से बीबीपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग पर बल दिया।
मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी में ब्रिगेडियर उस्मान की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वयं को कुर्बान कर दिया, परंतु गुलामी को स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटकर विभाजन करने का कार्य सत्ता रूढ़ दल करना चाह रहा है, जिसे पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में हिंदुस्तान की सेना सबसे बहादुर है।
साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर देश एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सत्ता रूढ़ दल फूट डालो-राज करो की राजनीति कर रही है।
सभा का संचालन सीताराम यादव ने किया तथा आयोजक सुहेल अहमद ने अतिथियों सहित सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उमेश चंद पांडेय, डॉ. सलीम खान, प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, जयराम सिंह, मौलाना शम्स तबरेज आदि उपस्थित रहे।
जन्म भूमि से बड़ा कोई देश नहीं : अफजाल अंसारी
अफजाल अंसारी ने कहा कि अमर शहीद ब्रिगेडियर उस्मान एक सच्चे राष्ट्रभक्त सैनिक थे। 1947 में भारत-पाक विभाजन के समय उन्हें पाक सरकार द्वारा आर्मी चीफ बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस प्रस्ताव को ठुकराकर भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। श्रद्धांजलि सभा को मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी, विधायक राजेंद्र कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह, उमर अंसारी एवं जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी ने भी संबोधित किया। सभी ने ब्रिगेडियर उस्मान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा वीर सपूत बताया।