{"_id":"6984e8c16eceea08490be665","slug":"increasing-health-facilities-is-a-priority-ak-sharma-mau-news-c-295-1-mau1025-140417-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाना प्राथमिकता : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाना प्राथमिकता : एके शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का आकस्मिक निरीक्षण किया। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार आवश्यक है।
ग्रामीण और कस्बा क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को गंभीर उपचार के लिए दूर-दराज के जिलों में न जाना पड़े। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन को शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर की सुविधा देने का आश्वासन दिया।
इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार, जांच एवं आपातकालीन सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, उपचार कक्ष, प्रतीक्षालय का निरीक्षण कर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों से बात कर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी लिया।
दवाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, जांच सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाए।