फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increased facilities in CHC, patients do not benefit

सीएचसी में बढ़ी सुविधाएं, मरीजों को लाभ नहीं

Mon, 09 May 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Increased facilities in CHC, patients do not benefit
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रानीपुर में एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती ना होने से शोपीस के तौर पर रखी ? - फोटो : MAU
रानीपुर। एमएलसी एके शर्मा के सीएचसी को गोद लेने के बाद यहां स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी तो हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है तो वहीं एक्सरे मशीन होने के बाद भी टेकभनीशियन की तैनाती नहीं है। सब कुछ जानकर विभागीय अधिकारी चुप बैठे हैं। यहां पर लाखों की लागत से एक्सरे मशीन तो आई है, लेकिन एक्सरे टेक्नेशियन की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को एक्सरे के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। ब्लड जांच के लिए आटोमैटिक मशीन तो आई है, लेकिन लैब टेक्नेशियन को प्रशिक्षण न मिलने से मशीन शो पीस बनकर रह गई है। ऐसे में गंभीर मरीजों का इलाज भगवान भरोसे हो रहा है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों का पद रिक्त चल रहा है। गंभीर मरीज आने पर चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर इतिश्री कर दी जाती है। सभी बेड भी नए आ गए हैं। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास जारी है। सीएचसी अधीक्षक से बात कर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed