{"_id":"611fed9a8ebc3e7a224b5f2f","slug":"increased-demand-for-gold-and-silver-rakhis-on-rakshabandhan-mau-news-vns607057069","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर सोने व चांदी की राखियों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर सोने व चांदी की राखियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने के मिल रहा है। रविवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। बाजार में विभिन्न प्रकार की खूबसूरत तथा आकर्षक राखियां खूब बिक रही हैं। इसके साथ ही ज्वैलर्स ने खास चांदी व सोने की राखियों की भी बिक्री कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ खास डिमांड पर राखी बनवाई भी जा रही है। हालांकि यह राखियां कुछ खास महंगी नहीं है। बाजार में बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां काफी बिक रही हैं। इन राखियों पर एंग्री बर्ड, डोरेमोन, छोटा भीम, डॉनल्ड डक आदि बने हैं। वहीं रूद्राक्ष, ओम व मेरे भइया लिखी राखियां भी काफी बिक रही हैं।
कीमत पर नजर डाली जाए तो बाजार में पांच रुपए, 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की साधारण राखियां बिक रही हैं। वहीं सोने की राखियां तीन हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक बिक रही हैं। वहीं चांदी की राखी 200 रुपए से लेकर 600 रुपए तक बिक रही हैं। नगर के घास बाजार में शिवा ज्वैलर्स के प्रोपराइटर निखिल वर्मा ने बताया कि महंगी होने के बाद भी सोने व चांदी की राखियों की डिमांड काफी है।
कस्टमाइज्ड राखी की भी मांग इस वर्ष बढ़ी है। कई राखियां धार्मिक आकृति तथा प्रतीक के रूप में सोने की बनाई गई हैं। रक्षाबंधन के बाद सोने व चांदी की राखी को आभूषण के रूप में भी पहना जा सकता है। अब लोग राखी पर सोने व चांद के रूप में गिफ्ट देना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा से लेकर रोडवेज तक सड़क किनारे दुकान सजाकर राखी बेच रहे मनोज कुमार, संतोष तथा अच्छे लाल का कहना है कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष राखी की बिक्री काफी कम हो रही है। पहले लोग एक माह पूर्व से ही राखी खरीदकर दूर-दराज भेज देते थे। लेकिन आज के समय में आनलाइन राखी की व्यवस्था आने से बिक्री काफी प्रभावित है।