फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase the number of testers

परीक्षकों की संख्या में इजाफा

Sat, 04 Apr 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 04 Apr 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
Increase the number of testers
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में छठवें दिन तेजी आई। चार दिन के अवरोध के बाद पांचवें दिन से मूल्यांकन कार्य शुरू हो सका। शनिवार को परीक्षकों की संख्या में इजाफा होने के चलते कार्य सुगमता से हुआ।
विज्ञापन


 मूल्यांकन केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस वजह से विरोधी गुट से खलल भी नहीं पड़ा। देर से मूल्यांकन शुरू होने के चलते बोर्ड के निर्धारित शेड्यूल तक मूल्यांकन पूरा होने पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नगर में दो तथा मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना में एक-एक केंद्र  बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोर्ड की ओर से कापी जांचने के लिए 30 मार्च से 15 अप्रैल तक शेड्यूल जारी किया गया था। इसके लिए 2167 परीक्षकों तथा 228 डिप्टी हेड की तैनाती की गई।

लेकिन माध्यमिक शिक्षकों के विरोध की वजह से चार दिन तक मूल्यांकन का कार्य ठप रहा। पांचवें दिन से कुछ शिक्षक मूल्यांकन में लगे। अब तक माध्यमिक शिक्षक संघ के एक गुट की हड़ताल खत्म हुई है।


वित्तविहीन शिक्षक संगठन तथा अन्य शिक्षक गुट की हड़ताल जारी रहने के बाद भी शनिवार को परीक्षकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। नोमानी इंटर कालेज में शुक्रवार को 116 परीक्षक आए, लेकिन शनिवार को 150 परीक्षकों के आने से 46 टोलियां बनाई गईं। नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उस्मान अली ने बताया कि लगभग दो लाख उत्तरपुस्तिकाओं के सापेक्ष छह हजार कापी जांच गई है। बताया कि मूल्यांकन शुरू हुए दूसरा दिन है। ऐसे में परीक्षकों को ज्यादा कापी देने पर त्रुटियां होने की आशंका है। इसलिए जांच परखकर कापियां जांचने को दी जाएंगी। इसी तरह टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना के प्रधानाचार्य सक्रजीत सिंह का कहना था कि 540 के सापेक्ष 338 परीक्षक आए। बताया कि देर से             मूल्यांकन कार्य शुरू होने के चलते निर्धारित शेड्यूल एक हफ्ता             बढ़ सकता है। इसी तरह डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने बताया कि अब तक 10 हजार उत्तरपुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। निर्धारित शेड्यूल के अंदर प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed