फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   incharge of CHC accuses SDM Sadar of indecency, mobilized doctors and health workers in Mau

मऊ: सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर ने एसडीएम सदर पर लगाया अभद्रता का आरोप,  लामबंद होकर डाक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 24 Apr 2020 01:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 24 Apr 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
incharge of CHC accuses SDM  Sadar of indecency, mobilized doctors and health workers in Mau
नारेबाजी करते डॉक्टर - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी के साथ ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ जहां डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने की अपील कर रहे हैं। वही खुद प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टरों संग अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मऊ जिले की कोपागंज सीएचसी के प्रभारी डॉ रमन झा ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर अतुल वत्स ने उन्हें गुरुवार की शाम कोपागंज थाना परिसर में गालियां दी और अपमानजनक व्यवहार किया। इसकी जानकारी होने पर अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी लामबंद हो गए। साथ ही जिला अस्पताल के प्रांगण में जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रमन झा ने बताया कि कल हॉट स्पॉट क्षेत्र में हुए कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। इस दौरान एसडीएम सदर अतुल वत्स ने कराए गए सर्वे रिपोर्ट को गलत बताया, साथ ही पुनः सर्वे करने को बोला। जब उन्होंने रिपोर्ट को सही बताया तो एसडीएम ने उन्हें पुलिस के सामने भद्दी भद्दी गाली दी। साथ ही उन्हें जेल भेजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


डॉ के द्वारा इस बात की सूचना दिए जाने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी नाराज हो गए। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला ईकाई के सदस्य भी डॉ रमन झा के साथ हैं और डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम सदर के स्थानांतरण की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप निराधार

एसडीएम सदर अतुल वत्स ने बताया कि डॉ को कोई अपशब्द नही बोला गया है। आरोप निराधार हैं, हमने सिर्फ जांच रिपोर्ट पर प्रश्नचिन्ह लगाया था। साथ ही सर्वे रिपोर्ट की दोबारा समीक्षा करने के लिए कहा था। काम न करना पड़े इसके लिए डॉक्टर रमन किसी के बहकावे में आकर ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed