फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In volleyball competition, Haryana team defeated Mubarakpur's team by 2-1 in a tussle.

बालीबाल प्रतियोगिता हरियाणा की टीम ने कांटे के संघर्ष में मुबारकपुर की टीम को 2-1 से हराया

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In volleyball competition, Haryana team defeated Mubarakpur's team by 2-1 in a tussle.
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चकविलायत दरगाह स्थित प्रभा आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल आठ टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। प्रतियोगिता का पहला सेमीफइनल फैजाबाद हॉस्टल और नेहरू क्लब आजमगढ़ के बीच खेला गया जिसमें फैजाबाद ने आजमगढ़ को 2- 0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई वहीं दूसरे सेमीफइनल में आर एस एस क्लब हरियाणा की टीम नें कांटे की संघर्ष में जायका दरबार मुबारकपुर की टीम को 2-1 से हराया। इससे पहले नवजीवन अस्पताल घोसी के वरिष्ठ चिकित्सक संजय वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफइनल मैच को शुरू कराया। निर्णायक की भूमिका में स्टेट रेफरी रामजीत, सीताराम, रविंद्र और नौशाद खान रहे। तो वहीं कमेंटेटर की भूमिका में मौलाना महबूब आलम, मुजीब उर रहमान और स्कोरर के रूप में इस्तेखार खान, फैयाज अहमद ने अपनी जिम्मेदारी संभाली। इस मौके पर डॉ श्रीकांत पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य आलमगीर नन्हे भाई, ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, जमुना प्रसाद, विजय यादव , प्रमोद मिश्रा, अशफाक आलम, अश्विनी सिंह, कैलाश राजभर, सूर्यकान्त पांडेय, मंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed