फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   in the rememberance of Nehru

बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया

Sat, 14 Nov 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 14 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
in  the rememberance of Nehru
नगर सहित जनपद के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पं नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन



बाल दिवस पर नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की याद में टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. माया सिंह ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रुप डांस, सोलो डांस तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए गीत रहे।
विज्ञापन



 इस मौके पर  प्रधानाचार्या डा. माया सिंह ने कहा कि अगर हम चाचा नेहरू के नारे  ‘आराम हराम है‘ को जीवन में उतार लें तो हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई भी रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में नगर स्थित फातिमा स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सिस्टर इमिलियाना राड्रिग्स ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। सिस्टर इमिलियाना ने कहा कि बच्चे राष्ट्र व समाज की धरोहर हैं।


इसी तरह से किड्स किंगडम स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक संजय सिंह ने पं. नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात बाल मेले का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने विभिन्न  खेलकूद प्रतियोगिता एवं अध्यापिकाओं द्वारा बनाए गए खाने के व्यंजनों का आनंद उठाया।


अंत में  प्रधानाचार्या डा.ए जेहरा ने विद्यालय के पिछले विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता वर्तिका राय, सिद्धी गुप्ता, उम्मे ऐमन, अन्वेशा बाला, आयेशा भारद्वाज आदि छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। इसी तरह नगर के देव पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य माया सिंह ने पं.नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


 इस अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें ऋषभ, रौनक, कृति, ध्रुवी, औसफ, वैष्णवी, शांभवी,सौम्या,आर्यवीर, कशीश, आराध्या, तनु,अलमास को प्रथम रहे।


जबकि आस्था, गौरी, अंशुमान, कुमुदलता, संदीप, देवीका, आदिति, आयुष, ऐशानी, आर्श, शिखा,क्रीति, अस्तुति, आनंद, पूजा, शिवांगी को दूसरा स्थान मिला। जबकि तेजश, आयुष, केशव, देवांग, अभिषेक, खुशी, सार्थक, प्रिया, रोहन, श्रेया, आदर्श, वैष्णवी, दीक्षा, कृष्णा, सुजल, रागिनी, हर्ष, योगिता को तीसरा स्थान मिला।


नगर के सुल्तानपुर स्थित  सरस्वती इंटर कालेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने पं. नेहरु के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। नगर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाति आचार्जी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बाल दिवस के अवसर पर नगर के होली चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में बाल मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने किया। नगर के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल में बाल दिवस मनाया गया।


इस अवसर पर कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण पर अपने विचारों को रंगों द्वारा उकेेरा। निदेशक राकेश गर्ग ने पं. नेहरु के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। साथ ही बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इसी क्रम में कंधेरी स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया।



 नगर के परदहां स्थित राजीव गांधी बालिका इंटर कालेज मेें बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राना खातून ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed