फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the district only 52 percent vaccination was done relative to the target

जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 52 फीसदी ही हुआ टीकाकरण

Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
In the district only 52 percent vaccination was done relative to the target
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को जिले में टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। हालांकि भीषण बारिश के सुबह के समय टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ कम रही। लेकिन दोपहर बाद से सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। लेकिन बारिश का काफी असर देखने को मिला। जिले में रखे गये लक्ष्य के आधे ही टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि महाअभियान के तहत कुल 40 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए पूरे जिले में कुल 100 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष 52 फीसदी 21 हजार ही टीकाकरण हो सका।बारिश के चलते टीकाकरण केंद्रों पर पूर्व में चले अभियान की भांति इस बा भीड़ कम दिखी। लेकिन दोपहर बाद बारिश बंद होने पर यह संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ जिला अस्पताल और फतेहपुर मंडाव सीएचसी पर देखने को मिली। टीकाकरण में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की रही। वहीं 18 वर्ष से ऊपर से युवाओं ने बढ़-चढ़कर कोविड टीका लगवाया। महिलाओं, बुजुर्गों व असहायों के लिए टीकाकरण केंद्र पर अलग से व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के दृष्टिगत टीकाकरण केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती रही। वहीं फतेहपुर मंडाव में टीकाकरण के लिए आठ विशेष केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed