फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In PCS 2022, the promising people of the district hoisted the flag

Mau News: पीसीएस 2022 में जिले के होनहारों ने फहराया परचम

Sat, 08 Apr 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
In PCS 2022, the promising people of the district hoisted the flag
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के होनहारों ने पीसीएस में परचम फहराया है। इससे जिले में हर्ष का माहौल है। साथ ही बधाई देन वालों का तांता लगा हुआ है। मधुबन तहसील क्षेत्र की कवलापट्टी निवासी प्रतिभा यादव का पीसीएस-2022 में चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतिभा शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं हैं। इन दिनों वह कंपोजिट विद्यालय रूकुनपुरा में शिक्षक पद पर तैनात हैं और अब पीसीएस में चयनित होकर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बनी हैं। इनके पिता रविंद्र नाथ यादव सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं और मां ऊषा यादव गृहिणी हैं।
विज्ञापन

प्रतिभा ने पीसीएस परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सुभागी देवी इंटर कालेज से पूरी की। इसके बाद बीटेक की पढ़ाई बीबीएस कॉलेज से की। फिर बीटीसी किया। वर्ष 2016 में सहाय शिक्षिका के पद पर चयन हुआ। प्रतिभा के भाई विनीत कुमार यादव बीटेक कर रहे हैं और बहन दिव्यांशी यादव सरकारी शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

प्रतिभा की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, चंद्रमणि यादव, दूधनाथ यादव, रमाशंकर यादव, सुधीर यादव, सुनील, सुजीत, प्रमोद, बृजेश, विवेक, राम प्रताप यादव आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौस्तुभ बने डिप्टी एसपी:
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के गहनी ग्राम पंचायत निवासी कौस्तुभ त्रिपाठी का पीसीएस 2022 में डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ है। इससे गांव में हर्ष का माहौल हुआ है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
क्षेत्र के गहनी ग्राम पंचायत निवासी कौस्तुभ त्रिपाठी शुरुआती समय से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से पूरी की। इसके बाद उनका चयन आईआईटी बीएचयू के लिए हो गया। वहां से सिविल इंजीनियरिंग में आईआईटी की पढ़ाई पूरी करके वर्ष 2015 में पास आउट हुए।

वे अपने पिता वेद प्रकाश त्रिपाठी से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए पीसीएस की तैयारी में लग गए। पीसीएस की तैयारी उन्होंने अपनी माता डॉ. सरिता त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में दिल्ली से कर रहे थे। पीसीएस 2022 में डिप्टी एसपी के पद पर चयन से परिवार में जश्न का माहौल हो गया। कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि पिता वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा माता डॉ. सरिता त्रिपाठी का अहम योगदान है। पिता वेद प्रकाश त्रिपाठी सेवानिवृत्त डीआईजी कारागार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed