{"_id":"f550670aa84e4e5e0ff88d135157da06","slug":"in-jamaat-faith-which-united-self-balram-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमात में विश्वास रख,हों एकजुट ः बलराम यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमात में विश्वास रख,हों एकजुट ः बलराम यादव
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में शुक्रवार को पूर्वांचल के छह मंडलों के समाजवादी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने कहा कि कर्मचारियों को जाति में नहीं जमात में विश्वास रखकर एकजुटता दिखानी चाहिए।
इसी से वह अपने हक और अधिकार को प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने संवैधानिक अधिकार की रक्षा के साथ ही सरकारी सेवाओं में भागीदारी के लिए भी संघर्ष करना चाहिए। बिना जागरूक हुए अपने अधिकारों को नहीं पा सकते।
कहा कि यह चिंतन का विषय है कि पूर्व में जहां हर क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के लोगों की भागेदारी अधिक थी वहीं आज क्यों कम हो रही है। बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जब से उन्होंने अपना पद संभाला है तब से वह लगातार पिछड़े वर्ग के लोगों का उनका अधिकार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि संविदा की सेवाओं में पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने अधिकार के बारे में अधिकांश जानकारी नहीं थी। पद संभालने के बाद उन्होंने इसे लागू कराने का प्रयास किया। कहा कि अन्य पिछड़े वर्ग के शासनादेशों को भी उन्होंने पढ़ा और उनका अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए।
कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमआर यादव ने कहा कि पूर्वांचल के छह मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि संगठन को और मजबूत किया जाए।
पिछड़े वर्ग के लोग चिंतन करें कि वह आखिर आज भी क्यों अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। आरक्षण के तहत उनको जो भी लाभ मिले हैं उन्हें पाने में कहां और कैैसे कठिनाईयां आ रही हैं इस पर संगठन पैनी नजर रखेगा और उन्हें दूर करने के लिए शासन से प्रयास करेगा।
बैठक को रामदुलार राजभर, विधायक संग्राम यादव, एमएलसी रामजतन राजभर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में क्लास एक से लेकर चतुर्थ तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक भीम यादव, राधामोहन यादव, धर्मेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, दयाशंकर यादव आदि उपस्थित रहे।