फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Improved ranking of hard work reward reward

मेहनत का मिला इनाम सफाई में सुधरी रैंकिंग

Wed, 06 Mar 2019 11:06 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 06 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Improved ranking of hard work reward reward
नगर पालिका परिषद का मुख्य गेट। - फोटो : mau
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में नगरपालिका को देश के 4237 शहरों में 125 वां स्थान मिला। शनिवार को क्यूसीआई द्वारा जारी की गई सूची से इस बात की जानकारी होने पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी खासे उत्साहित हैं। अब कर्मचारी नगर पालिका को टॉप टेन की श्रेणी में लाने को जुट गए हैं। इसके लिए मलबा निस्तारण यंत्र लगाने का प्रयास भी तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


 केंद्रीय शहरी एंव ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बुधवार को स्वच्छता सर्वे की रेटिंग जारी की। इसमें  नगर पालिका को देश भर के 4237 शहरों में 125वां स्थान मिला है। जबकि 2018 में पालिका 278 पायदान पर थीा। इस बार के रेटिंग में प्रदेश के 65 शहरों में मऊ को 11 वां स्थान  मिला,  जबकि पिछले बार पालिका की रेटिंग 14 वां स्थान थी। बीते दो स्वच्छता सर्वेक्षण में निरंतर बेहतर रैकिंग से नगर पालिका के अधिकारी तथा कर्मचारी    उत्साहित है।
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो यदि मलबा निस्तारण यंत्र यहां रहा होता तो नगर पालिका की ओर भी बेहतर रैंकिंग होती। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र ने बताया कि शहर की जनता का सहयोग मिला तो 2020 के सर्वे में मऊ पूरे देश की सूची में टाप टेन में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने अपेक्षा किया कि शहरवासी और कर्मचारी 2020 के सर्वे के लिए अभी से तैयारी कर पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। बताते चले कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत जनवरी में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय क्यूसीआई टीम ने गोपनीय तरीके से नगर पालिका द्वारा हुए विकास कार्यो तथा स्वच्छता अभियान का भौतिक सत्यापन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed