फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Improved power supply system but loss-making Ghosi sugar mill

बेहतर हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था लेकिन घाटे में चल रही घोसी चीनी मिल

Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Improved power supply system but loss-making Ghosi sugar mill
घोसी (मऊ)। राजा नहुष की नगरी के रूप में पहचानी जाने वाली घोसी विधानसभा सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विजय राजभर विधायक हैं। अपने कार्यकाल में घोसी नदवासराय मार्ग के साथ घोसी मझवारा मार्ग, फोरलेन सड़क निर्माण के साथ टड़ियाव स्थित 100 बेड का अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट, मझवारा में 30 बेड का अस्पताल, नेडा भवन के कायाकल्प के साथ मीटिंग हाल के साथ घोसी नगर स्थित नरोखर पोखरा पर धर्मशाला, शौचालय सहित तमाम विकास कार्य गिनाते हैं। जबकि विपक्ष का कहना है कि भाजपा के 2017 से 2022 तक के कार्यकाल में कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घोसी चीनी मिल अरबों रुपये के घाटे में चल रही है। सोलर पावर प्लांट लंबे समय से बेकार पड़ा है। विपक्ष कहता है कि औद्योगिक क्षेत्र उपेक्षित हाल में है। उद्योग धंधों के न लगने से युवाओं को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। भरपूर क्षमता से चीनी मिल न चलने से गन्ना से किसानों का मोहभंग हो रहा है। जिससे चीनी मिल पर घाटा बढ़ता जा रहा है। भरपूर क्षमता से चीनी मिल न चलने से किसानों की आर्थिक स्थिति भी दिन-ब-दिन दयनीय होती जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बोले विधायक
घोसी विधायक विजय राजभर ने बताया कि हमारे कार्यकाल में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा में काफी विकास कार्य कराए गए है। जन-जन की समस्याओं का समाधान कराने में लगा रहा। बिजली, स्वास्थ्य, सड़क, हैंडपंप सहित तमाम जनसमस्याओं को लेकर लोगों की कोई शिकायत नहीं है। किसान, नौजवान, छात्र महिला सभी के लिए कार्य हुआ है। हजारों लोगों को भेदभाव रहित प्रधानमंत्री आवास, सबको भेदभाव रहित 18 घंटे बिजली, सभी पात्रों को नि:शुल्क राशन सहित तमाम विकास कार्य मेरे प्रयास से प्रदेश की योगी सरकार ने किया। गुंडा राज समाप्त हुआ। कोरोना काल में प्रवासियों को सहायता दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने गिनाई उपलब्धियां
- 100 बेड का अस्पताल
- ऑक्सीजन प्लांट
- मझवारा में 30 बेड का अस्पताल
- नेडा भवन के कायाकल्प के साथ मीटिंग हाल
- घोसी नगर स्थित नरोखर पोखरा पर धर्मशाला, शौचालय निर्माण
प्रतिद्वंदी की बात
सपा के सुधाकर सिंह ने बताया कि भाजपा के 2017 से 2022 तक के कार्यकाल में कोई कार्य नहीं हुआ। भाजपा सपा कार्यकाल में शुरू हुए 100 बेड के अस्पताल, सीएचसी आदि विकास कार्य का दावा खोखला है। भाजपा ने चीनी मिल के लिए कुछ नहीं किया। कर्मचारी कई माह से वेतन नहीं पाए है। भाजपा लोगों को आपस मे लड़ाकर राज करती है। छुट्टा पशुओं, खराब सड़के क्षेत्र की पहचान बन गई है। महगाई चरम सीमा पर है। पकड़ी मार्ग, नहर आदि के साथ गावों को जोड़ने वाली सड़के खराब है। चीनी मिल के सुधार के लिए कोई कार्य नहीं हुआ।

घोसी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 4,36,772
पुरुष 2,34,126 मतदाता
महिला 2,02,639 मतदाता
दिव्यांग 2,334 (उक्त मतदाताओं में शामिल)
7 थर्ड जेंडर
2019 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर को 68,371 तथा दूसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 66,598 तथा तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी अब्दुल कय्यूम 50,775 मत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed