फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Improve the health of health care

नए हाकिम सुधारेंगे स्वास्थ्य सेवा की सेहत

Mon, 04 May 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 04 May 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Improve the health of health care
नवागत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को चार्ज लेने के दूसरे दिन विकास भवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग से निदेशक के पद से यहां जिलाधिकारी के रूप में आए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन



समस्याआें से अवगत होने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। चिकित्सकाें की उपस्थिति से लेकर यहां जो भी बिचौलियों होंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एक-एक कर उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
विज्ञापन



प्राइवेट प्रैक्टिस करने से लेकर गरीब मरीजों को गुमराह कर उन्हें रेफर कराना, कुछ प्राइवेट अस्पतालों द्वारा जानबूझ कर इसके लिए दलालों को रखना सहित सभी बिंदुओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। कहा कि वह सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। किसानों की समस्याओं पर कहा कि फसल बर्बाद होने से उनके सामने संकट की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार के तरफ से जो भी मुआवजा मिला है वह जल्द ही किसानों के बीच वितरित किया जाएगा। कहा कि जनपद की जो भी समस्याएं हैं उनसे अवगत होकर उनका वह निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। बाढ़ की समस्याओं से अवगत होने पर उन्होंने कहा कि समय रहते ही उस पर कार्य कराया जाएगा ताकि बरसात के पूर्व कोई रास्ता निकाला जा सके।


शिक्षा सहित विकास के कार्यों को लेकर भी उन्होंने प्रतिबद्धता दिखाई। कहा कि सरकार की जो भी योजनाएं हैं उनका सही ढंग से क्रियान्वयन कराया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा आदि उपस्थित रहे।



उध्ार, नवागत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सुधारने का निर्देश दिया है। अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालय छोड़ने से पूर्व लिखित या मौखिक स्वीकृति प्राप्त करें। कुछ अधिकारी बिना सूचना के ही जिला मुख्यालय छोड़ दे रहे हैं। निर्देश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed