फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Improve power system , including LT line underground

सुधरेगी बिजली व्यवस्था, एलटी लाइन होंगी भूमिगत

Thu, 06 Aug 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 06 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Improve power system , including LT line underground
नगर में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए गुरुवार से एलटी लाइन को भूमिगत करने का कार्य शुरू हो गया। पालिका क्षेत्र के ब्रह्मस्थान से एलटी लाइन को भूमिगत करने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन



 उद्घाटन सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय और जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राजीव राय ने कहा कि जनपद में जल्द ही इंजीनियरिंग कालेज की भी स्थापना होगी। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्य को पूरा करने में 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन



इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग एलटी केबिल को भूमिगत करने, एलटी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और सर्विस लाइन बनाने में किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता वितरण एके राय ने बताया कि अंडरग्राउंड केबिलिंग से लाइन लॉस में कमी आएगी, सुरक्षा बढ़ेगी, वोल्टेज बढ़ेगा तथा कार्यों में सुविधा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि नगर में विकास की जिन योजनाओं पर सपा सरकार काम कर रही है उससे नगर के विकास में काफी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह शहर बुनकरों का है इस लिये सरकार ने इसको दृष्टिगत रखते हुये बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिये 33 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है।



 वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि मुख्य मार्गों पर 250 मीटर एलटी केबिल अंडरग्राउंड की जायेगी जब कि संकरी गलियों में एबीसी कंडक्टर ओवर हेड केबिल डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed