फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   IMA delegation met DM

आईएमए का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला

Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
IMA delegation met DM
कलेक्ट्रेट पर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे आईएमए से जुड़े चिकित्सक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. गंगासागर सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी अरूण कुमार से मिला और उन्हें प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा। एक महिला चिकित्सक के आत्हत्या करने में मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि मामले को लेकर शनिवार को जिले के डॉक्टर अपना अस्पताल बंद रखेंगे। पत्रक में चिकित्सकों ने बताया कि राजस्थान के दौसा जनपद में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या के बाद हत्या का मामला 302 आईपीसी के तहत अवैध रूप से दर्ज किया गया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. गंगासागर सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के विरुद्ध जाकर स्थानीय नेता तथा दबंग किस्म के लोगों के दवाब में एक प्रसूता की मौत पर आईपीसी धारा 302 के तहत चिकित्सिका के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। अन्याय से आहत डाक्टर अर्चना ने आत्महत्या कर ली थी। प्रतिनिधिमंडल में आईएमए सचिव डा. सत्यानंद राय, डॉ. एन के सिंह, डॉ. जयनाथ सिंह, डॉ. जेड आई उस्मानी, डा. एससी तिवारी, डॉ. मंगला सिंह, डॉ. एचएन सिंह, डा. आरएम मिश्रा, डॉ कुसुम वर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ. एके रंजन, डॉ. रामपुकार सिंह, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. आकांक्षा गुप्ता, डॉ. सी एस साहनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed