फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Illegal construction done on Pokhari demolished

पोखरी पर किए अवैध निर्माण को ढहाया

Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction done on Pokhari demolished
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में पोखरी पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करत? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के गावों में पोखरी और तालाब आदि सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर लगातार चल रहा है। सद्दोपुर गांव में रविवार को न्यायालय के आदेश के तहत पोखरी पर अवैध तरीके से बने शौचालय और पशुशाला को उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की देखरेख में भारी फोर्स के साथ गिरा दिया गया। सद्दोपुर गांव की पोखरी पर गांव के ही राजू, श्रीनिवास और मेघनाथ आदि ने शौचालय और देवेंद्र सिंह आदि ने पशुशाला का निर्माण किया था। इसे हटाने को लेकर गांव के ही अभिमन्यु सिंह आदि ने स्थानीय अधिकारियों को कई बार शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कर्ताओं ने उच्च न्यायालय का सहारा लिया। उच्च न्यायालय ने पोखरी पर अवैध निर्माण हटाने का आदेश पारित किया था। आदेश के अनुपालन में रविवार को एसडीएम मनोज कुमार तिवारी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह तहसीलदार राहुल गुप्ता के साथ गांव पहुंचे और पोखरी की भूमि में हुए निर्माण को फोर्स की मौजूदगी में गिरा दिया। अधिकारियों की देखरेख में पोखरी का सीमांकन कर वहां निशानदेही भी की गई। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पोखरी और तालाब पर किया गया कोई भी निर्माण हर हाल में गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोखरी भूमि पर निर्मोण को लेकर जो भी शिकायतें हुई हैं उसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले स्वत संज्ञान लेकर अपना कब्जा हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा गिराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed