फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the state government will have the highest growth

सरकार बनी तो प्रदेश का होगा सबसे अधिक विकास

Fri, 18 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 18 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
If the state government will have the highest growth
ब्रह्मस्थान पर भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर आयोजित सभा के दौरान राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र सिंह के स्मृति चिन्ह प्रदान करते भाजपा कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व असम के प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। सपा सरकार के आने के बाद भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश का सबसे अधिक विकास होगा। शुक्रवार को वह परिवर्तन रथ यात्रा के दौरान ब्रह्मस्थान पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


कहा कि सपा की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश में नौजवान, किसान, मजदूर, बुनकर सभी परेशान हैं। प्रदेश में जब-जब सपा की सरकार बनी है। अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। प्रदेश के अंदर आएदिन लूट, हत्या, अपहरण आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि जिस मऊ की पहचान पंडित अलगू राय शास्त्री, झारखंडे राय, पंडित श्यामनरायण पांडेय एवं कल्पनाथ राय के नाम से होती है, उसे आज एक बाहुबली के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन


इस कलंक को धोने के लिए जनता ने मन बना लिया है। सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन यात्रा को व्यापक समर्थन दे रही है। लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश की दशा और दिशा तय करने के लिए निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य महज सत्ता परिवर्तन ही नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन भी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद पंकज चौधरी, संयोजक अखिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, दीनबंधु राय, विजयनरायन शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, अरिजीत सिंह, संतोष सिंह, योगेंद्रनाथ राय, स्वतंत्र सिंह आदि शामिल रहे।


नगर में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को यह यात्रा कोपागंज, मधुबन, दोहरीघाट होते हुए देवरिया के लिए प्रस्थान करेगी। इसके पूर्व रैकवारेडीह में भाजना नेता अरिजीत सिंह, डुमराव मोड़ पर भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह, कुशमौर में अशोक सिंह ने रथ यात्रा का काफिले के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed