{"_id":"b824740a9f7dc93f2adab6fea45e0bcc","slug":"if-the-notification-it-is-to-be-disposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर हो निस्तारण तो सूचना भी दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर हो निस्तारण तो सूचना भी दें
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले तहसील दिवस का आयोजन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। अधिकारियों से कहा की दूर दराज गांवों से जनता बड़ी उम्मीद के साथ तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आती है। इसलिए उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाय।
डीएम ने निर्देश दिए कि अधिकारी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को निस्तारण के बारे में अवश्य सूचित करें। तहसील दिवस पर 150 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष आवेदन पत्रों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
तहसील दिवस के अवसर पर शंभू पुत्र देऊ, ग्राम-बंदीकला ने खतौनी बदले जाने की शिकायत की। याशमीन नाऊ पुत्र शमसुल्लाह ने कब्जा हटाने के संबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया तथा मुनाकी देवी पत्नी सुनील, ग्राम पलिया निवासी रामसिंह, बरडीहा गांव निवासी रामसूरत ने नवीन पर्ती-नाली के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया तथा नौशाद निवासी बंदीकला ने कब्जा हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपाल को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, उपजिलाधिकारी आरडी पांडेय, तहसीलदार सहित जनपदीय स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।