फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the drain is not made then the vote will not be available in the assembly elections

नाली नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव में नहीं मिलेगा वोट

Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
If the drain is not made then the vote will not be available in the assembly elections
मऊ। विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों, प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव के गोबरही पुरवे में जलनिकासी की समस्या विकराल होती जा रही है। लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी संपर्क मार्गो पर जमा रहने से लोगों को गंदे पाने से होकर जाना पड़ रहा है। जलजमाव से मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप से लोग ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से गांव के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी गांव के गोबरही पुरवे में जलनिकासी की समस्या का समाधान न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गांव में नाली निर्माण न होने से लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी खड़ंजा पर जमा रहने से आने जाने वाले लोगों को नाक मुंह बंद कर आना जाना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव के अमित यादव, शिवनाथ, कांता, हरदेव, जनकदेव, जयराम, राजेश, विनय, रामजन्म, अमरजीत का कहना है कि नाली निर्माण के लिए ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालय तक आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो हम लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस बाबत प्रधान सपन कन्नौजिया दुबारी का कहना है कि नाली निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed