फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   IAS AK Sharma from Gujarat cadre, who took the VRS, was happy to join the BJP

वीआरएस लेने वाले गुजरात कैडर के आईएएस एके शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर गांव में जश्न,बांटी मिठाई

Thu, 14 Jan 2021 08:52 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
IAS AK Sharma from Gujarat cadre, who took the VRS, was happy to join the BJP
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला।

वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने के बाद उनके गांव मऊ जिले के कांझा खुर्द में जश्न का माहौल है। गुरुवार को जैसे ही उनके भाजपा में शामिल होने की खबर आई गांव के सैकड़ों लोग आनन-फानन में लखनऊ रवाना हो गए। वीआरएस लेने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना पर परिजनों में खुशी है। गांव के दर्जनों उत्साहित युवकों ने श्री शर्मा के घर जाकर लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन


एके शर्मा छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि भाइयों में सबसे बड़े हैं। दूसरे छोटे भाई अनिल शर्मा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हैं और नोएडा अथॉरिटी में तैनात हैं। इसके अलावा तीसरे सबसे छोटे भाई अरुण शर्मा  एक टेलीकॉम कंपनी में अधिकारी हैं तथा उनकी पत्नी चेतना राय बगल के लोहाटीकर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं।
विज्ञापन


परिवार के एक अन्य सदस्य धीरेंद्र राय भी पीसीएस अधिकारी हैं और वह सब रजिस्टार पद पर तैनात हैं। अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर गुरुवार को पूरे गांव में जश्न का माहौल था। सभी तबके के लोगों ने खुशी जाहिर किया साथ ही आज शुक्रवार को संभावित नामांकन को देखते हुए दर्जनों चार पहिया वाहन से सैकड़ों लोग लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव निवासी अनिल राय, रुधिर राय, पंकज राय बंटी, पूर्व प्रधान विनोद यादव, ग्राम प्रधान मंगरु राम, बबलू राय, शैलेंद्र राय, तारकेश्वरा रॉय एडवोकेट, सेवानिवृत्त सीबीआई अधिकारी रामसेवक राय, पूर्व प्रधानाचार्य राम स्नेही राय, आदि ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे गांव के एक होनहार व्यक्ति जिसने नौकरी के दौरान अपनी ईमानदारी, कर्मठता और अपने प्रतिभा के बल पर पूरे देश में गांव का नाम रोशन किया उसे अब राजनीति में भी कुछ दिखाने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

हम लोगों को उम्मीद है कि एके शर्मा अपनी राजनीतिक पारी में भी पूरे देश में मऊ जनपद का नाम रोशन करेंगे। उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने का हम सभी को इंतजार है। उनकी राजनीतिक पारी की सफलता के पूरे भूमिहार समाज के साथ क्षेत्र के हर तबके के लोगो का आशीर्वाद उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed