{"_id":"4c74249c2eec5cde8df1e03799f3efd4","slug":"i-was-framed-under-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चुनावी रंजिश के तहत मुझे फंसाया गया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चुनावी रंजिश के तहत मुझे फंसाया गया’
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की देर रात चुनाव प्रचार कर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी के पुत्र राजेश्वर को गोली मारने के मामले में नामजद सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी श्रवण कुमार यादव ने कहा चुनावी रंजिश के चलते मुझे और मेरे एक समर्थक को फंसाया गया है।
उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरी पत्नी रेनू यादव खानपुर वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है। उसी वार्ड से राजेश्वर की माता दुईजी देवी भी चुनाव लड़ रही हैं। राजेश्वर को गोली लगने की सूचना मैने खुद अधिकारियों को दी। चुनाव राजेश्वर की मां लड़ रही हैं जबकि वह अपनी पत्नी स्वतंत्र यादव के नाम से पूरे क्षेत्र में अपनी मां के चुनाव चिह्न पर गलत तरीके से प्राचार कर रहा है। राजेश्वर की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।