फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   husband gave divorce on mobile

पति ने मोबाइल पर दिया तलाक

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
husband gave divorce on mobile
मधुबन। पत्नी को पति तथा उसके परिवार के दूसरे सदस्यों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराना भारी पड़ गया। मुकदमे से नाराज पति ने शनिवार को मोबाइल पर अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता की गुहार पर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी तरन्नुम ने बताया कि उसका निकाह घोसी कोतवाली के बड़ा गांव निवासी नूर आलम से 17 जुलाई 2020 को हुआ था। निकाह के कुछ माह बाद से उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे। इससे तंग आकर उसने 13 अप्रैल को घोसी कोतवाली में पति, उसके माता-पिता के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। इससे नाराज उसके पति के बड़े भाई ने 16 मई को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। जब उसने मुकदमा वापस नहीं लेने की बात कही तो पति ने मोबाल पर तलाक दे दिया। जिस पर वह एसपी से मिली और शिकायती पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर मधुबन पुलिस ने शनिवार को आरोपी नूर आलम के विरुद्ध तलाक संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed