फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband and wife arrested with stolen jewelery and weapons

Mau News: चोरी के गहनों और हथियार के साथ पति और पत्नी गिरफ्तार

Fri, 03 May 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife arrested with stolen jewelery and weapons
मोहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह चोरी में शामिल एक दंपती को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अलग जगहों से की गई चोरी के सोने चांदी के आभूषण, नकदी और तमंचा कारतूस जब्त किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुर्जरपार निवासी हरिकेश पुत्र निहार और रीना पत्नी हरिकेश बताया। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिसकर्मी सुबह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरों के गिरोह के दो सदस्य बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने वलीदपुर मोड़ के पास घेराबंद कर सभी वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इतने में बाइक सवार महिला पुरुष को रोका तो भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक जोड़ी चांदी के पायल, चांदी की तीन अंगूठियां, दो नगों वाली अंगूठी, झाला मंगलसूत्र, नाक की कील, सोने का झाला, कान की छोटी बाली, 15 हजार रुपये नकद और एक तमंचा व कारतूस जब्त किया। दोनों ने बताया कि ये सामान अलग अलग स्थानों से चोरी किए गए हैं। दो दिन पहले कैलेंडर तिराहे के पास से ऑटो में बैठी महिला के पर्स में से भी आभूषण चुरा कर बेचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed