फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hunger strike in protest of lawyers

विरोध में वकीलों की भूख हड़ताल

Sat, 21 Mar 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 21 Mar 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike in protest of lawyers
इलाहाबाद में वकील की हत्या के विरोध शनिवार को अधिवक्ता भूखहड़ताल पर रहे। इलाहाबाद में प्रदेश के अधिवक्ता प्रतिनिधियों की शुक्रवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर भूखहड़ताल का ऐलान किया गया था।
विज्ञापन


 इसके समर्थन में भूखहड़ताल कर रहे वकीलों ने इलाहाबाद में अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या के विरोध में तथा इलाहाबाद के डीएम, एसएसपी के निलंबन व मृत अधिवक्ता के परिवारीजन को 50 लाख रुपया मुआवजा देने व अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक संघ के पुस्तकालय भवन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें इलाहाबाद आयोजित अधिवक्ता महापंचायत में लिए गए निर्णय के समर्थन में हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष लालजी पांडेय ने किया। इस दौरान अमरनाथ सिंह ,सूर्यनाथ यादव, राकेश मिश्रा, राजेंद्र राय, मनोज पांडेय, अरविंद तिवारी, दिनेश्वर राय, गोपालनरायन राय, उपमन्यू राय, दारोगा सिंह, परवेज अहमद, हरिनंद चौहान, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह राज, शिवप्रसाद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

बैठक के बाद महिला अधिवक्ता निर्मला यादव के नेतृत्व में अधिवक्ता बार के पुस्तकालय भवन में भूख हड़ताल पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने मांग की कि इलाहाबाद जिले के डीएम व एसएसपी को निलंबित किया जाय।


 साथ ही मृत अधिवक्ता के परिवारीजन को 50 लाख रुपया मुआवजा दिया जाय और आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान अजय यादव, दिनेश सिंह, अरविंद तिवारी, लक्ष्मीकांत यादव, जयप्रकाश यादव, तनवीर अहमद, दिनेश शर्मा, आनंद पांडेय, रामचंद्र चौहान आदि अधिवक्ता शामिल रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर  हड़ताल को जारी रखने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर शनिवार व सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता रामकिशोर श्रीवास्तव व संचालन महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी बैठक कर हड़ताल को जारी रखते 23 मार्च तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर मंत्री धनंजय पांडेय ,अजीतलाल श्रीवास्तव, राजेंद्र चौहान, हरेंद्र यादव, बद्रीनाथ सिंह, सतीश सिंह, अरुण सिंह, सुभाष सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed