फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   humiliating defeat to Muhammadabad Cricket Club by 99 runs

मुहम्मदाबाद क्रिकेट क्लब को 99 रनों से करारी हार

Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
humiliating defeat to Muhammadabad Cricket Club by 99 runs
मुहम्मदाबाद गोहना। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट क्लब ने मुहम्मदाबाद क्रिकेट क्लब को 99 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज पर खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में चार विकेट खोकर 249 रन बनाए। टीम के युवा बल्लेबाज संदीप विश्वकर्मा ने नाबाद 133 रन और सौरव यादव ने 51 रनों की भागीदारी की। मुहम्दाबाद क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाश्वत ने तीन विकेेट लिए। जीत के लिए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुहम्मदाबाद क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 149 रनों पर बिखर गई। टीम की तरफ से अन्नू यादव ने सबसे अधिक 40 रन बनाए जबकि विक्की ने 31 और सतेंद्र ने 30 रनों का योगदान किया। टाउन क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप कृष्णा ने चार और आशनीत पटेल ने तीन विकेट लिए। ऐसे में 99 रनों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed