फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Humidity increased the consumption of electricity, 200 transformers burnt in 10 days

Mau News: उमस ने बढ़ाई बिजली की खपत 10 दिन में जले 200 ट्रांसफॉर्मर

Sun, 28 Jul 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased the consumption of electricity, 200 transformers burnt in 10 days
बारिश कम होने और तापमान में वृद्धि से बढ़ी गर्मी और उमस के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजली के उपयोग से लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। दस दिन में अब तक 200 ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। वर्कशॉप में रोजाना 20 ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के लिए पहुंच रहे हैं। विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिले को तीन डिवीजन प्रथम, द्वितीय और तृतीय में बांटा गया है। सभी को विद्युत आपूर्ति की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए नगर और आसपास के क्षेत्र में 3734 ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, जबकि पूरे जिले में 16 हजार ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। गर्मी और उमस बढ़ने से 10 दिन में गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मरों पर लोड इतना बढ़ गया है कि वह इसे संभाल नहीं पा रहे हैं और फुंक जा रहे हैं। सबसे अधिक 25 से 63 केवीए तक के ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। आश्चर्य ये है कि 24 घंटे के अंदर फुंके हुए ट्रांसफॉर्मरों को बदलने का दावा भी फेल हो रहा है।
विज्ञापन

ओवरलोड है वजह



गर्मी से निजात पाने के लिए लोग एसी, कूलर अधिक समय तक चलाते हैं। जिससे ट्रासंफॉर्मर पर ओवरलोड तो बढ़ने लगता है। वहीं, कटियामारों ने भी विभाग की हालत खस्ता कर दी है। इतना लोड न उठा पाने से ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। उधर, गांवों में आपूर्ति पुरानी क्षमता के ही ट्रांसफॉर्मरों से हो रही है। यह भी ओवरलोड का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के फरसरा खुर्द गांव में लगा 100 केवीए और 10 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर 22 जुलाई को फुंक गए। विद्युत उपकेंद्र गोठा और हेल्पलाइन नंबर पर अवगत कराने के बाद भी 27 जुलाई तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका।
केस दो
कौड़ीपुर में 16 जुलाई को 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिससे वहां के 60 घरों को बिजली आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं ने हेल्पलाइन नंबर के साथ निगम के अधिकारियों को भी बताया था। सात दिन बाद ट्रांसफॉर्मर लगा, लेकिन दो घंटे बाद फिर जल गया।
केस तीन

विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर से जुड़े भेड़कुल सुल्तानपुर में बीते एक जून को 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। लेकिन उपभोक्ताओं के तमाम प्रयास के बाद 10 दिन बाद दूसरा नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था।

उमस और गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ी है साथ ही ट्रांसफॉर्मरों पर लोड भी बढ़ा है। जिसके चलते बीते 15 दिन से ट्रांसफॉर्मरों के फुंकने के केस बढ़ गए हैं। सूचना मिलने पर तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर भेज दिया जाता है।- शत्रुघ्न यादव, एसडीओ, ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed