फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hulicles will burn at 1,246 places

1,246 स्थानों पर जलेंगी होलिकाएं

Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hulicles will burn at 1,246 places
नगर के बकवल मोड़ पर रखी होलिका। - फोटो : mau
 जिले में 1246 स्थानों पर हालिकाएं जलाई जाएंगी। शास्त्र संवत विधि के अनुसार होलिका दहन की तैयारियां मंगलवार को देर शाम तक चलती रहीं। बुधवार की रात तयशुदा समय पर होलिका दहन किया जाएगा। उधर, शहर की संवेदनशील  सहित सभी होलिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन की तैयारी अंतिम दौर में  रही। शहर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 42 होलिका लर्गाई गई है। जबकि दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में 22 स्थानों पर होलिका दहन के लिए पारंपरिक ढंग से सामग्री एकत्र की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रजनिया, मुंशीपुरा, दान कबीर, सब्जी मंडी औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा मुहल्लों में स्थापित होलिकाएं अति संवेदनशील हैं।
 पिपरीडीह:   पिपरीडीह, भार, रैकवारेडीह, ओन्हाइच, सुवराबोझ, बबुआपुर, मंसड़ी, मजखनी, पतिला, फुलवरिया सहित विभिन्न इलाकों में होलिका दहन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है।  क्षेत्र में होलिका बनाने की होड़ सी मची हुई है। बच्चों और युवाओं की टोलियां लकड़ी तलाशने और उठवाकर लाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। झुंड में लड़के पेड़ों से गिरी पत्तियां, खरपतवार, लकड़ी, उपला आदि एकत्र कर होलिका में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में 205 जगहों पर होलिका दहन होगा।  जिसको लेकर पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने टीम के साथ होलिका दहन स्थानों का निरीक्षण किया। कहा कि होलिका दहन के मौके पर किसी भी प्रकार की कोई भी विवाद उत्पन्न न हो । इसके लिए सभी स्थानों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी।


इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होलिकाओं की सुरक्षा और उनके  दहन के समय शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, आरआरएफ, पीएसी सहित पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए सादे वेश में जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed