फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   How much damage from drought

सूखे से कितना नुकसान

Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 02 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
 How much damage from drought
भीषण सूखे की वजह से बर्बाद हुईं धान की फसलों के आकलन के लिए बुधवार को केंद्रीय राहत आयुक्त द्वारा गठित केंद्र और प्रदेश के अधिकारियों की टीम जिले में पहुंची। बुधवार को टीम ने दो गांवों की फसलों को आकलन करने के साथ जिलाधिकारी की रिपोर्ट का अध्ययन किया।
विज्ञापन



जिला प्रशासन द्वारा क्षति के सापेक्ष भेजी गयी सहायता राशि की मांग के क्रम में केंद्रीय दल ने बड़ागांव और धर्मसीपुर में बर्बाद हुई फसलों का आकलन किया।


 टीम ने ग्रामीणों से सूखे से हुई बर्बादी और कृषि संबंधी अन्य समस्याओं की जानकारी ली। टीम ने डीएम के कैंप कार्यालय पर बुधवार की सुबह बैठक कर सूखे के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


 
इस दौरान जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक, सहायक  निदेशक मत्स्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जल निगम के अधिकारियों को आवश्यक  कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्होंने सभी विभागों से दो दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की। केंद्रीय टीम में आरपी सिंह (उप निदेशक ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार), डॉ. वी. गनेश राम (अनुसंधान अधिकारी, भारत सरकार) व राजेंद्र सिंह सहायक निदेशक मत्स्य, उप्र सरकार) सम्मिलित थे।


इस दौरान टीम ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर की और धान की खराब फसलों का निरीक्षण भी किया। एडीएम समीर वर्मा, जिला कृषि अधिकारी विकेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य सहित तमाम अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed