फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hospital inspaction

अस्पताल में डीएम को नहीं मिले डॉक्टर

Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
hospital inspaction
जिला महिला अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर देखते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्? - फोटो : MAU
मऊ। भर्ती महिला मरीज की शिकायत पर जिला महिला अस्पताल पहुंचे डीएम को अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। मरीज ने बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम को उपस्थिति पंजिका में ड्यूटीरत महिला चिकित्सक नहीं मिली। जिस पर उन्होंने उसे अनुस्थित कर दिया7 अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्तपाल में अफरा तफरी मची रही। मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी लालसा 22 का प्रसव फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गत दिनों हुआ था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की देर शाम महिला को लेकर उसके परिजन जब महिला अस्पताल पहुंचे तो यहां ड्यूटी पर तैनात संविदा महिला चिकित्सक नहीं मिली। जबकि रक्तस्राव होने से महिला की हालात बेहद गंभीर थी। करीब एक घंटे तक दूसरी महिला चिकित्सक को इसकी जानकारी होने पर वह अस्पताल पहुंची और मरीज को भर्ती कर उसका उपचार किया। इस दौरान मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से कर दी। जिस पर डीएम ने देर शाम महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने मरीज से उसकी तबीयत पूछी और उसे ब्लड उपलब्ध कराया। उधर, जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्ट्रर की जांच के दौरान संविदा महिला चिकित्सक डॉ. अलका राय का हस्ताक्षर न होने पर अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed