फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Horrific road accident in Mau Three killed and two person injured after collision between two bikes

मऊ में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Jul 2021 07:43 PM IST
सार

मऊ जिले में मुहम्मदाबाद-करहा रोड पर बुधवार दोपहर बाद दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइकसवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की उम्र 20 से 25 साल है।  
 

विज्ञापन
Horrific road accident in Mau Three killed and two person injured after collision between two bikes
मऊः हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार दोपहर बाद हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसा मुहम्मदाबाद करहा रोड पर टंडवा चौबेपुर गांव के पास हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत मौके ही हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ा। दो अन्य घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर निवासी दो युवक अमन और मनीष चिरैयाकोट से लौट रहे थे। दोपहर बाद लगभग सवा चार बजे जब ये दोनों टंड़वा चौबेपुर के पास गैस एजेंसी के गोदाम के निकट पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक से तेज टक्कर हो गई। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बाइक पर सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दूसरी बाइक पर सवार अतीश और रमाकांत उछल कर पानी भरे खेत में जा गिरे। आवाज सुनकर गैस गोदाम के कर्मचारी सहित आशपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मुहम्मदाबाद ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने भुजही निवासी अतीश (24) और रमांकांत (23) को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर घायल कमालपुर निवासी मनीष 30 और रामदरश 35 का प्राथमिक उपचार करने के बाद  रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल नीरज पाठक ने कहा कि तेज गति होने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अलग-अलग हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल

दोहरीघाट क्षेत्र के विक्ट्री इंटर कॉलेज के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान रितेश (28) निवासी  मुस्तफाबाद गाजीपुर के तौर पर हुई है।

वहीं मंगलवार की देर रात चिरैयाकोट नगर के बाजार चौक पर स्थित पुलिस बूथ के सामने ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में आए परिजन उसे इलाज के लिए आजमगढ़ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed