फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hormone-related problems are increasing among women at a younger age.

Mau News: कम उम्र में महिलाओं में बढ़ रही हैं हार्मोन से जुड़ी समस्याएं

Sun, 19 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hormone-related problems are increasing among women at a younger age.
जिला म​हिला अस्पताल की ओपीडी में मौजूद महिलाएं और उनके तीमारदार। संवाद
जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में बीते कई माह में हार्मोन से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचने वाली मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसमें 20 फीसदी से अधिक मरीज 20 साल से कम उम्र की हैं।
विज्ञापन

जो बीमारियां या शारीरिक समस्याएं पहले महिलाओं में 30 या 35 वर्ष की उम्र के बाद देखी जाती थीं, वे अब मात्र 20 वर्ष की युवतियों को भी अपना शिकार बना रही हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर स्वाती गुप्ता ने बताया कि आज के बदलते दौर में स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां भी अपना स्वरूप बदल रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओपीडी में रोजाना तीन से चार ऐसी मरीज पहुंच रही हैं, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके शरीर में हार्मोनल गड़बड़ी और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन मरीजों में अनियमित मासिक धर्म चक्र, मोटापा और पीसीओएस जैसी समस्याएं कम उम्र में ही दिखाई देने लगी हैं।
वहीं, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रा सिन्हा ने बताया कि हार्मोनल असंतुलन के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि हमारी बदली हुई कई आदतों का हाथ है। इसमें गलत खानपान और नींद की कमी प्रमुख हैं।
अनहेल्दी और असंतुलित खान-पान हमारे आंतरिक तंत्र को असंतुलित कर रहा है। साथ ही नींद की कमी का भी इसमें अहम योगदान है। इसके अलावा बढ़ता स्क्रीन टाइम भी एक कारण है।

घंटों मोबाइल और लैपटॉप के सामने बिताने से शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। साथ ही करियर और अन्य दबावों के कारण बढ़ता तनाव शरीर के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ रहा है, जिससे ओव्यूलेशन की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed