फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Honor to those who brought laurels in the field of education

शिक्षा के क्षेत्र में नाम रौशन करने वालों का हुआ सम्मान

Mon, 06 Dec 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Honor to those who brought laurels in the field of education
शिक्षा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले होनहारों के सम्मान में रविवार की शाम मुस्लिम इंटर कालेज के प्रांगण में एक शाम तालीम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मऊ जिले के होनहारों को "मऊ का गौरव" सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम मुख्य अतिथि मऊ निवासी मुरादाबाद के कमिश्नर आन्जनेय सिंह ने कहा कि 16 साल बाद आज पहली बार अपने शहर के किसी प्रोग्राम में प्रतिभाग कर रहा हूं। बोले कुछ बनने के लिए शिक्षा पहला पायदान है। लेकिन दुखद है कि आज लाइब्रेरी खत्म हो रही है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोग किताबों को कबाड़ में बेच रहे हैं, जबकि होना चाहिए कि किताबों को जरूरतमंद बच्चों को दिया जाए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता मऊ निवासी हम्माद जफर (विजिलेंस ऑफिसर पटना) ने अपनी कामयाबी का अनुभव शेयर कर बताया कि हिम्मत, लगन और जज्बा हो तो कामयाबी कदम चुमती है। बोले शहर के कालेजों को शाम में कोचिंग सेंटर के रुप में तब्दिल किया जाए। टिप्स दिया कि बच्चों को अपना आईडियल चुनना चाहिए। इससे उन्हे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने बच्चों को बधाई दी, बोले वे ही बच्चे सफल होते हैं जो समय के साथ चलकर उसका सदुपयोग करते हैं। अभिभावकों को प्राथमिक शिक्षा से ही बच्चों की निगरानी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि नाकामी से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है, सिर्फ कामयाब बच्चे आइडियल नहीं होते अपनी असफलता को भी आइडियल बना कर अपनी कमियों को दूर कर सफलता अर्जित की जा सकती है। पूर्व सांसद राज्यसभा सालिम अंसारी ने कहा कि जो मऊ पहले साड़ी और बुनाई के लिए जाना जाता था, वह आज शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। कार्यक्रम को लिटिल फ्लावर स्कूल के डायरेक्टर विजय शंकर यादव, पूर्व जिला जज शमशाद अहमद, लियाकत अली आफाकी (इनकम टैक्स कमिश्नर वाराणसी) सहित अन्य ने संबोधित किया। अंत में अतिथियों द्वारा सिविल सर्विस, नीट, गेट, आईआईटी और 10+2 में सफल छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन स्कालर फाउंडेशन के डायरेक्टर ओवैस तरफदार ने किया। इस मौके पर सर्वेश दुबे, जावेद तरफदार, मास्टर अनीस, राशिद ज्या, अफजल राना, सईदुज़्जफर, मोहम्मद अजमल, फैजान अहमद, लियाकत अली, शाहिद सुमन, इशरत कमाल एडवोकेट,आमिर अब्दुलहई आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

एक शाम तालिम के नाम कार्यक्रम के आयोजन में स्कालर फाउंडेशन और सहयोगी संस्था एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन, एयू स्टूडेंट्स संगम मऊ, अंसारी एजुकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी, समर आर्गनाइजेशन ने अहमद भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed