{"_id":"62c08a7ee0207f736b3435f6","slug":"honor-of-the-meritorious-of-the-school-mau-news-vns6618344112","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के मेधावियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के रामवन काझा स्थित बालक बालिका इंटर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक हरिहर सिंह ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल होने वाले विद्यालय के मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय से बालिका वर्ग से छात्रा प्रांशू दुबे तथा बालक वर्ग से छात्र सुमंत कन्नौजिया ने क्रमश: 89.67प्रतिशत तथा 87.82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग से छात्रा शिप्रा सुमन तथा कला वर्ग से छात्रा प्रज्ञा चौहान ने क्रमश: 82 प्रतिशत तथा 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक हरिहर सिंह ने कहा कि संसाधनों में इन विद्यार्थियों ने इतने अच्छे अंक प्राप्त किया यह हर्ष का विषय है। यदि आप सभी विद्यालय में नियमित तथा अनुशासित रह कर पढ़ाई करेंगे तो निश्चित ही ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने का टिप्स दिया। इस अवसर पर प्रवक्ता विद्योत्तमा आर्या, रामप्रवेश मिश्र, विनोद सिंह, प्रेम प्रकाश चौहान, रामकुंवर राम, अशोक सिंह, वंदना मौर्या, पंकज दुबे आदि शामिल रहे।