फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Homeopathy cures the disease from the root

Mau News: बीमारी को जड़ से खत्म करती है होम्योपैथी

Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Homeopathy cures the disease from the root
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होम्योपैथी के आविष्कारक डॉ. सैमुअल हैनिमैन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. हैनिमैन एमबीबीएस एमडी चिकित्सक थे और इलाज के दरमियान जब उन्होंने देखा कि दवाओं से तत्काल मरीज को लाभ तो मिल रहा है। लेकिन बीमारी क्षणिक दब जा रही है और आगे चलकर अपेक्षाकृत गंभीर रूप में सामने आ रही है। इसके बाद उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा विधा का अविष्कार किया। होम्योपैथिक चिकित्सा विधा में बीमारी को बिना किसी साइड इफेक्ट के जड़ से दूर करने की क्षमता है। डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि आज 100 से भी ज्यादा देशों में होम्योपैथिक प्रैक्टिस की जाती है। कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा ऐसी विधा है, जिसमें बीमारी का सफाया होता है और बेहद कम खर्च में व्यक्ति ठीक हो सकता है। इसलिए देश और दुनिया के गरीब से गरीब व्यक्ति भी होम्योपैथिक इलाज करा पूर्ण निरोगी हो सकता है। कार्यक्रम में आराधना सिंह, अर्चना, सुनीता, महिमा, सुमन, निशा, रितु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोपागंज।क्षेत्र के ग्राम सभा जयरामगढ़ स्थित राम रतन होम्यो पैथिक फार्मेसी कालेज के प्रांगण में सोमवार की सुबह होम्योपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार छात्र छात्राये एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।इस अवसर पर कुद्दुस अंसारी पंकज राय महेंद्र चौहान योगेंद्र यादव डॉ बगीस उपाध्याय ,डॉ महेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed