फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Homeguard beats auto driver middle the road in mau leaves him bleeding crowd comes rescue, victim files compla

Mau News: होमगार्ड ने बीच सड़क पर ऑटो चालक को पीटा, किया लहूलुहान, बचाव में उतरी भीड़; पीड़ित ने दी तहरीर

Sat, 22 Jun 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Jun 2024 03:04 PM IST
सार

Mau News: बीते बारह जून को भी एक जीप चालक से अभद्रता का मामला सामने आया था। दरअसल बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली निवासी श्रीराम यादव पुत्र मंगरू यादव जो एक जीप चालक है। जिसे इसी होमगार्ड द्वारा उस समय डंडे से पिटने लगा जब जीप चालक अपनी जीप को सड़क के किनारे पटरी पर खड़ा करके एक बस चालक से बात कर रहा था। यह देख मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Homeguard beats auto driver middle the road in mau leaves him bleeding crowd comes rescue, victim files compla
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित दुबारी मोड़ पर शनिवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया। जब एक होमगार्ड बिना वजह एक ऑटो चालक को डंडे से पीटकर लहुलूहान कर दिया। उधर इस मामले में पीड़ित चालक ने मधुबन थाने में तहरीर देकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रामसरिख यादव ने बताया कि वह ऑटो चालक है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे मधुबन कस्बे के दुबारी मोड़ पर ऑटो में सवारी भरने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, होमगार्ड राधेश्याम पांडेय वहां पहुंचा और उससे गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो होमगार्ड ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। इसबीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचा लिया।

आरोप लगाया कि होमगार्ड द्वारा आए दिन वाहन चालकों से अभद्रता करता है। वहीं इस मामले में मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस घटना को लेकर तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed