फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   histreesheetar ne phanda lagaakar dee jaan

हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 09 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
histreesheetar ne phanda lagaakar dee jaan
चिरैयाकोट। नगर के इस्माईलनगर (बागदासी सोहबत) मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह ने रविवार की दोपहर गाजीपुर जनपद के सादात स्थित एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी हुई तो परिजन सन्न रह गए। उसकी पत्नी पांच वर्षीय बेटे के साथ छह सालों से स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में अपने मायके में ही रह रही है़। बताया जा रहा है कि दीपक की नजदीकी एक दशक पहले आजमगढ़ के एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर से हो गई थी। तभी से उसने जरायम की दुनिया में कदम रख लिया। क्षेत्र के थानो में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा। वह गाजीपुर जनपद के सादात रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे फाटक के पास एक किराए के मकान में रहता था और अपने एक साथी के साथ रेलवे में नींबू की चाय बेचता था। हिस्ट्रीशीटर दीपक सिंह के माता पिता कुछ महीनो पहले मर चुके है़ं। पुलिस ने बताया कि दीपक पर चिरैयाकोट थाना में आठ, जहानागंज आजमगढ़ और मुबारकपुर में एक एक लूट, छिनैती, गैंगस्टर और गुंडाएक्ट के मुकदमे दर्ज है़ं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed