फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   History-sheeter murdered for illicit relationship with woman in mau main accused arrested in encounter

UP: प्रेमिका के पति ने दी थी हिस्ट्रीशीटर की सुपारी, बीच रास्ते मरवाई गोली; मुठभेड़ के बाद आरोपी ने उगले राज

Sun, 09 Nov 2025 10:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 09 Nov 2025 10:48 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में बीते 26 अक्तूबर को राजेश सिंह उर्फ मंटू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया गया। उसने बताया कि एक महिला से अवैध संबंध की वजह से हिस्ट्रीशीटर की हत्या करवाई गई थी।

विज्ञापन
History-sheeter murdered for illicit relationship with woman in mau main accused arrested in encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Encounter in Mau: राजेश सिंह उर्फ मंटू हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक गोंड पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि दूसरा मृत्युंजय राजभर गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ रानीपुर थाना के आसलपुर के पास पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई। 

विज्ञापन


इन्हीं आरोपियों ने बीते 26 अक्टूबर की शाम पिरुआ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू की गोली मारकर हत्या की थी। दो दिन पहले ही पुलिस ने मंटू सिंह के आने-जाने की रेकी कर हत्या में मदद करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि रानीपुर थाना के पिरुआ गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी के साथ मंटू का अवैध संबंध था। हिस्ट्रीशीटर होने के चलते भय के कारण पति विरोध नहीं कर पाता था। महिला के पति राजेश यादव ने उन्हें हत्या की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस और एसओजी की टीम इस मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीमें असलपुर गांव के पास पहुंची, दोनों बाइक आते दिखाई दिए, टीम ने घेराबंदी किया। 

विवेक ने तमंचा से फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे दूसरे बदमाश मृत्युंजय राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि विवेक रानीपुर थाने काझ का निवासी है, इसके ऊपर अपराध के चार मामले दर्ज हैं, जबकि थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मृत्युंजय राजभर के ऊपर अलग अलग थानों में सात मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed