फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   historical bharat milap is celebrated in mau up amid voice of Ajan and Har Har Mahadev

मऊ: अजान और हर-हर महादेव की गूंज के बीच ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न, भावविभोर हुए लोग

Sun, 17 Oct 2021 01:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 PM IST
सार

राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए मऊ के  शाही कटरा मस्जिद के मैदान में  भारी भीड़ उमड़ी। चप्पे-चप्पे पर आरएएफ और पुलिस के जवान तैनात रहे।
 

विज्ञापन
historical bharat milap is celebrated in mau up amid voice of Ajan and Har Har Mahadev
मऊ के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा जमुनी तहजीब के आधार पर वर्षों से चला आ रहा यूपी के मऊ शहर का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार सुबह संपन्न हुआ। ऐतिहासिक भरत मिलाप के लिए शाही कटरा का मैदान मिनी अयोध्या के रूप में तब्दील हो गया। राम-रहीम के साथ भरत और राम के मिलाप के मिलन को देखने के लिए शाही कटरा मस्जिद के मैदान में महिला और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी। चप्पे-चप्पे पर आरएएफ और पुलिस के जवान तैनात रहे।

विज्ञापन


तड़के साढ़े चार बजे पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के दक्षिणी तरफ पहुंचा। जहां अखाड़ों ने खूब करतब दिखाए। इस दौरान वन से लौटे प्रभु श्री राम का रथ पुराने जमाने से चली आ रही परंपरा के तहत शाही कटरा मस्जिद के द्वार को तीन बार छू कर आगे बढ़ गया। 
विज्ञापन

मऊ के शाही कटरा मैदान में भरत मिलाप
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद भरत प्रभु श्रीराम के आने में विलंब होने पर विलाप करने लगते हैं। तभी हनुमान वहां पहुंचते है और वहां भरत हनुमान का संवाद होता है। हनुमान ने जैसे ही प्रभु श्रीराम के आने का संदेशा भरत जी को दिया उनके आंखों से अश्रुधारा बह उठती है। जिसके बाद भरत हनुमान जी को गले से लगा लेते हैं। 

इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण  भक्तिमय हो गया। सुबह के छह बजे चारों भाइयों के मिलन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं नगर पालिका की बालकनी में बैठकर जिलाधिकारी अमित  सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले सहित जिलास्तरीय अधिकारी नजर रख  रहे थे।
पढ़ेंः मऊ में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, दो घायल,

पुराने समय से चली आ रही परंपरा
रविवार तड़के साढ़े चार बजे प्रभु श्रीराम का पुष्पक विमान शाही कटरा मस्जिद के पास पहुंचा। जिसके बाद भोर की अजान के साथ ही हर-हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। काफी देर तक हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा। पुराने समय से चली आ रही इस परंपरा को राम-रहीम के मिलन और आपसी सौहार्द के रूप में देखा जाता है। 

पुष्पक विमान रोक कर अखाड़े ने दिखाए करतब

historical bharat milap is celebrated in mau up amid voice of Ajan and Har Har Mahadev
भरत मिलाप देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शीतला धाम से शाही कटरा पहुंचने से पूर्व कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पक विमान को रोक कर प्रभु का स्वागत, आरती और पूजन किया। इसके साथ ही उत्सव के माहौल के बीच अखाड़ों ने करतब दिखाए। करतब देखने और प्रभु के दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं सुरक्षा के  दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

चारों भाइयों के गले मिलते ही छलक उठे आंसू, होने लगी पुष्प वर्षा

historical bharat milap is celebrated in mau up amid voice of Ajan and Har Har Mahadev
मऊ में भरत मिलाप का द्श्य - फोटो : अमर उजाला

शाही कटरा के मैदान में भरत मिलाप का सजीव मंचन देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। इस बार वर्ष गत वर्षों की तुलना में ज्यादा भीड़ नजर आई। कार्यक्रम स्थल पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। चारो भाइयों के  गले लगते ही लोगों के आंखों से आंसू छलक उठे। जय श्री राम और हर-हर  महादेव के नारे के बीच चारो भाइयों की आरती और पुष्पवर्षा की गई।  चारों भाइयों के गले लगते देख लोग उत्साहित तो थे ही साथ ही कलाकारों के सजीव मंचन को देख लोगों के आंखों से आंसू छलक गए।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed