फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Historical Bharat Milap in Mau devotees overwhelmed after seeing grand tableau

मऊ में ऐतिहासिक भरत मिलाप: भव्य झांकी देख भावविभोर हुए श्रद्धालु, गूंजे जय श्रीराम और हर- हर महादेव के जयकारे

Mon, 06 Oct 2025 12:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 06 Oct 2025 12:07 PM IST
सार

Bharat Milap 2025: मऊ जिले में 500 साल से चली आ रही ऐतिहासिक भरत मिलाप की परंपरा इस वर्ष भी उत्साह के साथ संपन्न कराई गई। इस दौरान झांकी देख श्रद्धालु भावविभोर हुए। 

विज्ञापन
Historical Bharat Milap in Mau devotees overwhelmed after seeing grand tableau
मऊ में भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन शाही कटरा के मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में आए श्रद्धालु प्रसंग देखकर भाव विभोर हो गए। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर- हर महादेव के जयकारों के बीच गूंजमान हो गया। 

विज्ञापन




मऊ में भरत मिलाप की यह परंपरा लगभग 500 वर्षों से चली आ रही है, जिसकी शुरुआत मुगल शासिका जहांआरा के शासनकाल में हुई थी।



इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि शाही मस्जिद में मुसलमान 'अल्लाहु अकबर' कहकर नमाज अदा करते हैं, ठीक उसी समय 'हर-हर महादेव' के जायकारे गूंजते हैं, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है।
विज्ञापन




कटरा मैदान पर भरत मिलाप लीला के दौरान जब चारों भाइयों का मिलन हुआ तो श्रद्धालु भाव विभार हो गए। इस दौरान कई महिलाओं के आंख से आसूं निकल पड़े।



आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे, कोतवाल अनिल कुमार सिंह सहित कई थानों के एसएचओ और सीओ और भारी संख्या में फोर्स  मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed