{"_id":"bf93782150b9704a916e01349923f843","slug":"hindus-are-educated-and-aware-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित और जागरूक हों हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित और जागरूक हों हिंदू
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू जब सुसंगठित, जागृत और शिक्षित होगा तभी कोई भी विधर्मी गो माता की हत्या नहीं करेगा। बहू बेटियों की अस्मत पर कोई आंच नहीं आएगी। विहिप गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए देश में 46 हजार विद्यालय और छात्रावास का संचालन करता है। ये बातें बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने ब्रह्मस्थान पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद ने संकल्प लिया है कि पैसे के अभाव में एक भी हिंदू परिवार का बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहने पाए। इसीलिए विहिप जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए 46 हजार विद्यालय संचालित करा रहा है। विहिप की ओर से देश में दो हजार छात्रावासों का संचालन किया जाता है। जिनमें 20 हजार छात्र रहते हैं। इन छात्रों को भोजन, वस्त्र और शिक्षा सब कुछ नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए देश भर में 6 हजार चिकित्सकों को इंडिया हेल्थ लाइन से जोड़ा गया है। ये चिकित्सक प्रतिदिन 6 हजार गरीब मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गो हत्या करने वालों के विरुद्ध गंभीर धाराएं लगाने की बात कही है जो सराहनीय हैं ।
उन्होंने सभी हिंदू परिवारों से प्रतिदिन एक रुपये से लेकर दस रुपये तक और एक मुट्ठी अनाज संग्रह करने का आह्वान किया। संत स्वामी चिन्मयानंद, वरुणादित्य महराज, रमेश शुक्ल, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. अलका राय, कैलाश नाथ राय, ब्रह्मा कुमारी विमला बहन, बजरंग दल के सुजीत कुमार सिंह, भोला चौरसियाआदि ने भी लोगों को संबोधित किया। अध्यक्षता भावनी शंकर थरड, संचालन राम कृष्ण ने किया। विहिप जिलाध्यक्ष रामाशीष राय ने आभार व्यक्त किया।