फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Higher risk of cataract in diabetic patients

Mau News: डायबिटीज के मरीजों में मोतियाबिंद रोग का खतरा ज्यादा

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Higher risk of cataract in diabetic patients
घोसी। स्थानीय नगर पंचायत के बड़ागांव शिया मोहल्ले में बार एसोसिएशन अध्यक्ष शमसुल हसन के नेतृत्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा रविवार को डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने 350 लोगों की जांच कर परामर्श दिया। चेयरमैन मुन्ना गुप्ता आईएमए अध्यक्ष पीएल गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। लोगों को जागरूक करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके सिंह और डॉ. क्षितिज आदित्य ने कहा कि वर्तमान में मधुमेह वैश्विक समस्या बनकर उभर रही है। डायबिटीज ऐसा रोग है, जो व्यक्ति के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों में मोतियाबिंद होने की संभावना बढ़ हो जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को हमेशा विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. आरएन मिश्रा और डॉ. एससी तिवारी ने कहा कि संतुलित आहार नहीं लेने से लोग तेजी से डायबिटीज का शिकार होते जा रहे हैं। बीमारियों से बचने के लिए मोटे अनाज का आहार लेने के साथ शारीरिक श्रम करते रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सीएच साहनी, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. यूपी राव, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, हरिद्वार राय, डा. रामकृष्ण यादव, डा. सुजीत सिंह, विनोद सिंह, दुरुल हुसैन आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed