फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High voltage drama of drunken youth in Mau

मऊ में शराबियों का आतंक: नशे में धुत युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर मचाया उत्पात; पढ़ें- पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 08:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Apr 2024 08:06 PM IST
सार

मऊ जिले के दुबारी बाजार में बीच सड़क पर दो शराबियों ने जमकर आतंक मचाया। दोनों आपस में भिड़ते हुए सड़क पर वाहनों के बीच पहुंच जाते, जिससे चालकों को काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन
High voltage drama of drunken youth in Mau
बीच सड़क पर शराबियों ने मचाया उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार दुबारी बाजार में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई, जब दो युवक शराब के नशे में बीच सड़क पर हुड़दंग मचाने के साथ एक दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। दरअसल दोनों शराबी अचानक लड़ते हुए बीच सड़क पर वाहनों के सामने आ जा रहे थे। इस बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। हैरान करने वाली बात तो ये थी कि हंगामे के बीच दुबारी बाजार में बनी पुलिस पिकेट से न तो कोई पुलिसकर्मी पहुंचा न ही दुबारी पुलिस चौकी से। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी के दुबारी मुख्य मार्ग बाजार में सरकारी शराब के दुकानों के सामने शराबियों के उत्पा से राहगीर एवं दुकानदार तथा वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना प्रतिदिन करना पड़ रहा है। मंगलवार को भी शराब पीने के बाद दो शराबियों ने पहले दुकान में लगे हैंडपंप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद दोनों सड़क पर चलने वाली गाड़ियों को रोककर परेशान करने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वाहन चालकों के विरोध करने पर शराबी उससे गालीगलौज करने लगते। इतना ही नहीं इन शराबियों ने एक ऑटो का साइड मिरर तोड़ दिया। वहीं इस संबंध में स्थानीय व्यापारी मुख्तार शर्मा, राजू जयसवाल, अजय गुप्ता, मनोज गौड़, पवन जायसवाल, राजकुमार वर्मा आजाद आदि का कहना है शराबियों का उत्पात आम बात हो गई है। इस समस्या के संबंध में कई बार पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

पुलिस बोली
मधुबन एसओ रविंद्रनाथ राय का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया हैं, इस संबंध में दुबारी पुलिस चौकी इंजार्च से जानकारी लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed