फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Help the needy in Ramadan

रमजान में जरूरतमंदों की करें मदद

Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Help the needy in Ramadan
मझवारा। पवनी मस्जिद के हाफिज जफ़र अहमद ने रोजेदारों से माहे रमजान में जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करने को कहा है। कहा कि इसके बदले अल्लाह तआला बशुमार बरकतें अता फरमाता है। ऐसे में मदद के लिए जरूर आगे जाना चाहिए। सोमवार को कुरआन व हदीस का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद अल्लाह की राह में दिलखोल कर खर्च किया करते थे। साथ ही सहाबा से भी ऐसा करने को कहा करते थे। मौलाना ने कहा कि अल्लाह की राह में खर्च करने से माल बढ़ता है। इस माहे मुबारक के बहाने अल्लाह तआला अपने बंदों को नेकी की दावत देता है। इसका लोगों को भरपूर फायदा उठाना चाहिए। अल्लाह तआला की राह में सदका व खैरात की बड़ी फजीलत है। कुरआन के मुताबिक, माहे रमजान में एक दाना खर्च करने का सवाब सात सौ गुना बढ़ जाता है। लोगों को इस माहे मुकद्दस में सदकात व खैरात करना चाहिए। रमजान वह महीना है जो न सिर्फ बुराइयों पर पूरी तरह रोक लगा देता बल्कि गुनाहों की मगफिरत का जरिया भी साबित होता है। इस माहे मुबारक में सदका व खैरात करने वाले अल्लाह तआला के नजदीक काफी पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed