फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy storm and rain in Mau dozens of trees fell power supply stalled

Weather Update: मऊ में तेज आंधी के साथ बारिश, दर्जनों पेड़ गिरे, ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 04 Sep 2023 10:37 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

 मऊ जिले के कई इलाकों में रविवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली और आधी रात से ही बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। 

विज्ञापन
Heavy storm and rain in Mau dozens of trees fell power supply stalled
टूट कर गिरे बिजली के तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में आधी रात के बाद मौसम ने अचानक से करवट ले ली। तेज आंधी के कुछ देर बाद बारिश होने लगी।  आधी रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक भले ही हल्की हो गई। पर अचानक आए मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


आंधी के कारण दर्जनों पेड़ गिर गए। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल समेत कई वाहन और कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि कहीं कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन आंधी-बारिश से लाखों के नुकसान का अनुमान है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। रविवार रात करीब 12 बजे के बाद शहरी इलाकों सहित कोपागंज, पिपरिडीह, मधुवन, रतनपुरा, घोसी, रानीपुर सहित अन्य जगहों पर अचानक तेज आंधी आई। थोड़ी ही देर बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी।
विज्ञापन


आंधी के चलते कई घरों में लगे शेड उड़। पिपरिडीह में दर्जनों की संख्या में भारी भरकम पेड़ धराशायी हो गए। विद्युत पोल व तार भी चपेट में आकर गिर गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। बारिश के दौरान उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed